फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उपरिगामी पुल पर स्ट्रीट लाइट का खंबा टूटकर स्कार्पियो में घुसा, सात घायल

Mon, 07 Oct 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना के पास क्षंतीग्रस्त कार को देखते लोग । संवाद
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव टपराना के उपरिगामी पुल पर लगी स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर स्कार्पियो में घुस गया। स्कार्पियो में सवार तीन बच्चों समेत चार लोग और पीछे से टक्कर लगने पर बाइक सवार तीन लोग घायल हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना के उपरिगामी पुल से होकर स्कॉर्पियो जा रही थी। स्कार्पियो में राहुल अपनी भांजी ईशा व दो बच्चों के साथ मवाना से अंबाला स्कूल में जा रहे थे। जब गाड़ी पुल से उतर रही थी तो उसी समय डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा अचानक गिर गया और स्कार्पियो में घुस गया। खंभा घुसने से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार घायल हो गए। उसी समय कार के पीछे चल रहे बाइक चल रही थी। बाइक पर पर अक्षित, अपनी बहन गुंजन व आठ वर्षीय भांजे अभिनंदन को लेकर गांव दरगाहपुर जा रहा था।
हादसे में बाइक पीछे से कार से टकरा गई और वह डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस रोड से करीब 70 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे में जहां बाइक सवार तीनों लोग घायल हुए, वहीं स्कार्पियो में सवार कक्षा 10 की छात्रा ईशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य तीनों लोग भी घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाइक सवार अक्षित व अभिनंदन को हायर सेंटर रेफर किया गया। राहुल के भाई सर्वेश ने बताया कि हरियाणा के अंबाला स्थित चमन वाटिका गुरुकुल में राहुल की बेटी आराध्या कक्षा सात की छात्रा है। उसकी पेरेंटस मीटिंग में राहुल जा रहा था। उसके साथ बच्चे भी स्कार्पियो में उसके साथ जा रहे थे। सर्वेश ने बताया कि पहले उन्हें हरियाणा के नीलोखेड़ी के एक स्कूल में जाना था। उसके बाद गुरुकुल अंबाला जाना था। उन्होंने एनएचएआई की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। इस मामले में वे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें