फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 19 Dec 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अवारा कुत्तों ने बच्ची को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के गांव मल्हीपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन


कोतवाल रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में सोमवार की देर शाम डेढ़ वर्षीय नबिया पुत्री शमशाद घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है कि उसी समय आवारा कुत्तों का एक झुंड नबिया को जबड़े में दबोचकर पास ही एक गेहूं के खेत में ले गए। बच्ची की चीख पर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी प्रकार बच्ची को कुत्तों के झुंड से छुड़वाया, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। 

पढ़ें : कुत्तों ने मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक नबिया की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें