फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी में छात्र पर लावारिस कुत्तों का हमला, शरीर पर 10 जगह नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के कारण स्कूटी से गिरा, कुत्तों के झुंड ने घेरा
विज्ञापन

गंभीर हालत के कारण दिल्ली करना पड़ा रेफर

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता रहा है। सोमवार को कुत्तों के झुंड ने कक्षा 9 के छात्र पर हमला कर दिया। हमले के कारण छात्र स्कूटी से गिर गया। कुत्तों ने छात्र को 10 जगह से नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। छात्र को गंभीर हालत के कारण दिल्ली रेफर किया गया है।
ब्रह्मपुरी निवासी पब्लिशर तरुण गुप्ता का बेटा पार्थ गुप्ता वेस्ट एंड रोड पर एक स्कूल में नौवीं का छात्र है। सोमवार शाम 4:00 बजे पार्थ स्कूल से वापस अपने घर स्कूटी से लौट रहा था। घर से मात्र 100 मीटर पहले ही ब्रह्मपुरी में लावारिस कुत्तों के झुंड ने छात्र पर हमला कर दिया। छात्र घबरा गया और स्कूटी से गिर पड़ा। कुत्तों का झुंड छात्र को नोंचने लगे। पार्थ के पिता तरुण गुप्ता अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पार्थ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में प्राथमिक उपचार के बाद पार्थ को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचन देने के बाद भी नहीं पहुंची निगम की टीम
तरुण गुप्ता का कहना कि बेटे को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा दिए हैं। डॉक्टर ने अभी हालत खराब बताई है। स्थानीय पार्षद अनिल वर्मा का कहना कि इस घटना की जानकारी देने के बाद भी निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंचीं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें