चैंबरों का निर्माण कर रहे वकीलों को रोकते राजस्व विभाग के अधिकारी। स्त्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : संवाद
धामपुर। ग्राम न्यायालय दुर्गा विहार कॉलोनी में पिछले दो सालों से संचालित है। यह अब मुरादाबाद मार्ग नौरंगाबाद गांव के मुख्य मार्ग पर गन्ना समिति भवन में शिफ्ट होने वाला है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने नौरंगाबाद मार्ग पर अपने चेंबरों का निर्माण शुरू कर दिया। शिकायत होने पर तहसील प्रशासन की टीम ने अधिकारियों के आदेश पर निर्माण को रुकवा दिया है।
राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार और दीपक कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई है। अधिवक्ताओं द्वारा बेतरतीव ढंग से हो रहे चैंबर निर्माण को रुकवा दिया गया है।
उधर अधिवक्ताओं का कहना है कि जब ग्राम न्यायालय गन्ना समिति भवन में शिफ्ट होने वाला है तो अधिवक्ताओं भी अपने चैंबरों का यहीं पर निर्माण करेंगे। उन्होंने जगह की घेराबंदी कर ली है। अपने नाम को दीवारों पर लिखवा दिया है। जिसे कारण निर्धारित की गई जगह पर कोई अन्य व्यक्ति अनधिकृत तरीके से जगह को कब्जाने का प्रयास न कर सके।