फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार रोककर गाली गलौज व धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव ततीना निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर गाड़ी रोककर गाली गलौज करने व जान से मारने की नीयत से तीन-चार राउंड पिस्टल से फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवम व सचिन चौहान ने तहरीर में बताया कि चार फरवरी की रात गांव के ही व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। रात करीब 12 बजे वह मवाना स्थित इंद्रप्रस्थ मंडप में कार लेकर दुल्हन के भाई उज्ज्वल के साथ कुछ सामान लेने के लिए गांव ततीना आए थे। रास्ते में ततीना मोड़ पर उसकी गाड़ी के सामने ही गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक लिया। कार से उतरकर तीन आरोपियों ने उसके, उसके भाई व उज्ज्वल के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। गाड़ी लाॅक होने के कारण आरोपियों ने पिस्टल से तीन-चार राउंड फायर किए लेकिन गोली मिस होने के कारण वह बच गए। आरोपियों ने गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें