फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस रुकवाकर साथियों संग यात्रियों से की मारपीट, मोबाइल तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाली गलौज का विरोध करने पर सिवाया के पास हुई घटना, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया के पास शुक्रवार को रोडवेज बस में सवार एक युवक ने गाली गलौज का विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि युवक ने साथियों के साथ मिलकर बस में बैठी सवारियों से मारपीट की और एक यात्री का मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना के बाद यात्रियों ने पीआरवी पर शिकायत की और रोडवेज बस को दौराला थाने ले जाकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी।
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ निवासी दीपक ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह मेरठ से भैसाली डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बस में परिचालक की सीट पर बैठा एक युवक अन्य सवारियों के साथ गाली गलौज कर रहा था। दीपक और दूसरी सवारियों ने इसका विरोध किया तो युवक ने सिवाया गांव के पास बस रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने फोन कर गांव से अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने दीपक और अन्य सवारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान दीपक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित और अन्य यात्री रोडवेज बस को लेकर दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें