फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: झंकार गली में दो पक्षों में पथराव, 13 घायल, पुलिस के ऊपर भी फेंके गए पत्थर

Mon, 10 Aug 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police-file - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार शाम नगर की झंकार गली में शराब तस्करी का आरोप लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को खदेड़ा। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार की रात में झंकार वाली गली निवासी भीम और जीवन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर शराब तस्करी करने और पुलिस के लिए  मुखबिरी करने का आरोप लगाने लगे। झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे और पथराव हुआ।

झगड़े में भीम और उसके पक्ष के रामपाल, जसवीर, सुनील और सुनीता घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के जीवन और उसके दो साथी घायल हुए। बीच-बचाव कराने पहुंचे पड़ोसी सोनू, मोनू, बिजेंद्र, कृष्णा और ओमी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को लाठियां फटकारकर भगाया। अंधेरा का लाभ उठाकर झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें