फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से घर पर पथराव, घर में घुसकर दंपती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल से घर पर पथराव, घर में घुसकर दंपती से मारपीट
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह में रंजिश में धार्मिक स्थल की छत से पथराव करने तथा घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दंपती को घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर में नौ लोगों पर लाठी-डंडे व तमंचे से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मौहम्मद अयूब पुत्र जमीरुद्दीन ने तहरीर में कहा कि पड़ोसी नवाब पुत्र कयूम उससे रंजिश रखता है। रविवार रात 10.30 करीब कई लोग जबरन घर में घुस आए। उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी शादाब व नौशाद ने तबल से सिर व हाथ पर हमला किया। पत्नी अमरूनिशा से भी मारपीट की तथा उसका गला दबाया। शोर सुनकर काफी लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी भाग खडे़ हुए तथा सामने स्थित धार्मिक स्थल पर चढ़कर पथराव व फायरिंग करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। घायल मौहम्मद अयूब तथा उसकी पत्नी अमरुनिशा को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जिन्हें चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी रहीसुद्दीन, बाबर, नवाब, औरंगजेब पुत्र कयूम, रविश पुत्र रहीसुद्दीन, फारूख पुत्र अली हसन, इरशाद, सलीम पुत्र सिराजुद्दीन, शाहफेहद व अफसरखां पुत्र इरशाद, वसीम व हसीन पुत्र सलीम, जियाउलहक व मुनाफ पुत्र वामिक, शादाब व नौशाद पुत्र नवाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, दूसरे पक्ष के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी रहीसुद्दीन ने तहरीर में कहा कि दो माह पहले उसकी भाभी व चाचा पर जानलेवा हमला किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। रिपोर्ट दर्ज होने से आरोपी बुरी तरह से चिढ़ गए थे। रविवार रात 10 बजे वह अपने भतीजे को दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। मस्जिद के पास आरोपी ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने अपने भाई, पिता समेत नौ लोगों को बुला लिया, जो हाथों में लाठी-डंडे, तबल, तमंचे, ईंट-पत्थर आदि लिए हुए थे। आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया तथा उसे घायल कर दिया। इस पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि संघर्ष के दौरान पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले तथा फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

कोई फायरिंग नहीं हुई
एक पक्ष की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोई फायरिंग नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। - धर्मेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें