फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल के विवाद में पथराव, दो किशोर घायल

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला भुलरिया में पथराव में घायल शान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के पालिका बाजार में शुक्रवार को खेल के दौरान मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। मारपीट और पथराव में दो नाबालिग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।
घायल शान पुत्र शकील मोहल्ला इस्लामाबाद और उसका दोस्त अयान पुत्र हारुन निवासी मोहल्ला भुलरिया ने बताया कि भाई अबुबकर मार्केट में क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय कुछ अन्य लोग आपस में विवाद कर रहे थे। बच्चों ने इन्हें अलग करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अचानक लाठी-डंडे और ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान अयान और उसका दोस्त शान अपने भाई को लेने मार्केट पहुंचे और पथराव के दौरान ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर झगड़े की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शान ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव भी किया, जिससे वह और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। मोहल्ला भुलरिया में पथराव में घायल शान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें