फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जुआ खेल रहे युवकों के बीच पथराव, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में बुधवार शाम जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। घटना से करीब तीन घंटे तक गांव में दहशत का माहौल रहा। पथराव में महिला प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत करा 14 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। गांव में जाटव व वाल्मीकि पक्ष के कुछ लोग मंदिर के पास जुआ खेल रहे थे। दोनों पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवक घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। लोगों ने छतों से पथराव किया। काफी देर तक गांव में दहशत का माहौल रहा। घटना में ग्राम प्रधान संगीता चौटाला समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इंचौली थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
इंचौली थाने के एसआई वीरेंद्र सिंह ने सोमपाल पुत्र चरणा, संदीप, प्रदीप पुत्र रामनिवास, राजा पुत्र जान सिंह, मोन्टी पुत्र मनफूल, विपिन व जीवन पुत्र ओमी, संदीप व विकास पुत्र महेन्द्र, रोहित पुत्र पप्पू, मोनू पुत्र विजयपाल, मनोज पुत्र सीते, मोहित पुत्र पप्पू समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

शराब के नशे में हुआ विवाद
इंचौली थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दूबे के मुताबिक, शराब के नशे में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। तीन-चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें