मेरठ। रैपिड रेल प्रोजेक्ट के चलते दिल्ली रोड फिर से बंद होगा। बृहस्पतिवार को एलएंडटी कंपनी और पुलिस अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यातायात को देखते हुए फिलहाल दिल्ली रोड बंद नहीं करने की बात कही है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि दिन रात दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का काम किया जाना है, जिसके चलते कई जगह दिक्कत आ सकती है। दिल्ली रोड को बंद करना होगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मंथन चल रहा है। कंपनी के अधिकारी तीन महीने तक दिल्ली रोड बंद करने की बात कह रहे हैं। यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर ही प्लान तैयार किया जाएगा। अभी दिल्ली रोड को बंद करने की तारीख तय नहीं हुई है।