फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। बाइक पर सवार गांव पूठी निवासी युवक को रामनगर प्याऊ के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव पूठी निवासी गौरव सैनी (22) पुत्र रणवीर सैनी बृहस्पतिवार देर शाम नगर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। रामगनगर प्याऊ के समीप पहुंचा तो मवाना की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गौरव की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव के ही श्मशान पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अविवाहित था। उसकी मौत से मां जगरेश, बहन बबीता, बॉबी, भाई सुशील के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें