फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से बाइक हटाने को लेकर पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर में बृहस्पतिवार दोपहर रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव-फायरिंग भी हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहमदनगर निवासी मारुफ कांच के पुल पर फलों का ठेला लगाता है। घर के पास में अजहर का कारखाना है। बृहस्पतिवार दोपहर मारुफ ठेला लगाकर जा रहा था। अजहर के कारखाने के सामने बाइक खड़ी थी। मारुफ ने बाइक हटाने को कहा तो उसकी अजहर के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि अजहर ने कारीगरों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। आरोप है कि कुछ देर के बाद अजहर ने अपने साथियों बुलाकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पथराव भी किया। इसमें मारुफ पक्ष से आदिल, मानू और इरफान घायल हो गए। आरोपियों ने फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी ली। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें