फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमि विवाद पर पथराव-आगजनी, पीड़ित को थाने बैठाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। पिलौना गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में पथराव और आगजनी हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोपियों के बजाय उसे ही थाने में बैठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीमा नाम की महिला ने एसएसपी को शिकायत दी है। उसने बताया कि रविवार रात कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने पेट्रोल डालकर घर का सामान जलाया और पथराव भी किया। सीमा का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों को नहीं पकड़ा। इसके बजाय उसे ही हिरासत में ले लिया। उसे रात करीब दो बजे छोड़ा गया। सीमा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें