दो वर्गों के बीच पथराव फायरिंग की सूचना पर देवबंद पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार उस समय भड़क गए जब उन्होंने पीएसी और कोतवाली पुलिस के पास प्रोटेक्टर शील्ड नहीं देखी। पूछने पर बताया गया कि शील्ड गाड़ी में रखी है, यह सुनकर एसएसपी और भड़क गए और उन्होंने कहा कि क्या यहां आलू चाट खाने आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एसपी देहात को कार्रवाई करने को भी कहा है।