फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन में पकड़ी चोरी की लकड़ी, सील लगाई

विज्ञापन
सरधना में वन विभाग की टीम द्वारा लगाई गई आरा मशीन पर सील। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
आरा मशीन में पकड़ी चोरी की लकड़ी, सील लगाई
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर में एक आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर चोरी की लकड़ी बरामद की। जिसके बाद वन रेंजर के नेतृत्व में टीम ने आरा मशीन पर सील लगाते हुये उसका संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि बीते 13 सितंबर को मुजफ्फरनगर से रेलवे के किनारे से वन विभाग के कुछ अर्जुन के पेड़ काट लिए गए थे। पेड़ों की लकड़ी वन विभाग की टीम ने सरधना में उत्तरी रामलीला रोड पर स्थित आरा मशीन से बरामद कर ली थी। विभाग ने आरोपी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसी क्रम में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए शनिवार को वन रैंजर संजय चौधरी टीम के साथ आरा मशीन पर पहुंचे। उन्होंने आरा मशीन को सील कर दिया। उधर, नगर के रेडरोज इंटर कॉलेज में भी वन विभाग की तरफ से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन रेंजर संजय चौधरी व गुलशन आदि ने पौधारोपण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें