फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी

Wed, 07 Dec 2022 01:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एक युवक शोरूम से जींस चुराकर फरार हो गया। लेकिन आरोपी युवक का चेहरा CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक जींस लेकर माफी मांगने पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के किठौर में चोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने पर आरोपी ने दुकानदार को चोरी की गई जींस लौटाकर माफी मांग ली।

विज्ञापन


कस्बा स्थित मेन बाजार के खलील प्लाजा में नंगली किठौर निवासी मोहसिन की न्यू स्टाइल गारमेंट्स दुकान है। बताया कि मंगलवार को एक युवक जींस लेने पहुंचा। मौका पाकर उक्त ग्राहक ने एक जींस चुराकर बैग में रख ली। बाद में शक होने पर दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें युवक चोरी करते दिखाई दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार ने चोरी का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही घंटे बाद आरोपी युवक दुकान पहुंचा और जींस लौटा दी। एक पत्र में उसने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें