मेरठ में पहले साबिर का भाई वासिल और अब वसीम। एक की मौत प्रेम के चलते संदिग्ध हालात में हुई तो वसीम तक एसटीएफ उसकी प्रेमिका के सहारे पहुंची और आखिरकार तीन माह के होमवर्क के बाद कुख्यात के भाई को ढेर कर दिया।
कुख्यात वसीम की प्रेमिका सरूरपुर इलाके के एक गांव में रहती है। वसीम छह माह पहले उसको लेकर फरार हो गया था। पंचायत भी हुई थी। जिसके बाद वसीम ने खुद ही प्रेमिका को उसके घर छोड़ दिया था। लेकिन वसीम लगातार उसके संपर्क में था। जिसको लेकर किशोरी के परिजनों में गुस्सा था। एसटीएफ ने प्रेमिका के नंबर से वसीम को ट्रेस किया। किशोरी के परिजनों ने वसीम के बारे में बताया।
पुलिस के अनुसार कुख्यात साबिर जंघेड़ी का छोटा भाई वासिल भी सरूरपुर के एक गांव में अपने दोस्त के घर पर रहता था। वासिल को दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया था। वासिल के साथ साबिर, मुकीम काला और उसके भाई वसीम ने वारदात के बाद सरूरपुर में उसके दोस्त के घर शरण ली थी। मुकीम व साबिर के जेल जाने के बाद वसीम वासिल के साथ सरूरपुर इलाके में रहने लगा। जहां पर वसीम का भी एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया था। वासिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। लेकिन वसीम लगातार अपनी प्रेमिका से मिलने सरूरपुर आता था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी थी। किशोरी के परिजनों ने विरोध भी किया। लेकिन वसीम धमकी दे देता था। वसीम ने तीन दिन किशोरी को अपने साथ रखा था। परिजनों ने शादी कराने की बात कही, तब जाकर वसीम ने किशोरी को उसके घर छोड़ा। इसकी जानकारी एसटीएफ को लगी, तो उसने वहां से उसको ट्रेस किया।
पढ़ें : वेस्ट यूपी के सबसे बड़े कुख्यात बदमाश का सगा भाई ढेर, देखें तस्वीरें