फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने निकाली मोनाड के खातों की कुंडली, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ में फर्जी अंकपत्र, डिग्री के मामले में विश्वविद्यालय का चेयरपर्सन और बाइक बोट घोटाले का आरोपी विजेंद्र सिंह के बैंक खातों की भी कुंडली एसटीएफ की टीम खंगाल रही है। एसटीएफ बिजेंद्र के खातों को भी फ्रीज करा रही है ताकि उसके खातों से अब कोई लेन-देन न हो सके। मोनाड विवि के अलावा एसवीएस कालेज का भी सर्वर एसटीएफ टीम जल्द कब्जे में लेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की एसटीएफ लखनऊ की जांच में सामने आया है कि एक लाख से ज्यादा फर्जी डिग्री बनाई गई है।
विज्ञापन

आठ नवंबर 2024 को कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के बैग से 140 फर्जी दस्तावेज बरामद किए थे, इसमें मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ की आठ मार्कशीट शामिल थीं। समय-समय पर दूसरे राज्यों की टीम भी यहां जांच के लिए आती रही हैं। कुछ दिन पहले ही गुजरात की एक टीम भी यहां जांच के लिए आई थी और कई दिन तक रुककर जांच की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फर्जी मार्कशीट का यह जाल दूसरे प्रदेशों तक फैला हुआ है। मोनाड विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता है। छात्रवृत्ति घोटाले के बाद इसे बाइक बोट के आरोपी विजेंद्र सिंह ने खरीद लिया था। करीब ढाई साल से नया प्रबंध तंत्र कार्य कर रहा है। करीब 58 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय प्रांगण में इस सत्र में छह हजार से अधिक छात्र फार्मेसी, इंजीनियरिंग, मानविकी, प्रबंधन, कानून, कृषि, यूजी-पीजी और डाक्टरेक्ट कार्यक्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एसटीएफ की जांच में आया है कि बिजेंद्र सिंह ने अपनी करोड़ों रुपये की रकम को बीस से ज्यादा कंपनी में इंवेस्ट किया हुआ है। उन सभी कंपनी के बारे में जानकारी भी एसटीएफ ने जुटा ली है। उन सभी खातों को भी एसटीएफ फ्रीज कराएगी। इसके साथ ही मोनाड विवि और एसवीएस कालेज मवाना के खातों को भी फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें