फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया कुकर्म, मां को पता चला तो खिसक गई पैरों तले जमीन

Wed, 04 Apr 2018 01:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची के साथ कुकर्म किया। सहमी हुई बच्ची ने घटना के बारे में बताया तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और फिर...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ही दुकर्म किया। बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी पिता को पकड़ कर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामला छपरौली थाना क्षेत्र एक गांव का है। मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। उसे कमरे में बंद कर अपनी 12 वर्षीय बेटी और तीन बेटों को लेकर दूसरे गांव में पहुंच गया। तीनों बेटों को गांव के बस स्टैंड पर बैठाकर 12 वर्षीय बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुकर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद पिता ने बच्ची को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक! मासूम बच्ची की हत्या के बाद भी करते रहे दरिंदगी, दरिंदों ने कबूला जुर्म

विज्ञापन

फाइल फोटो
इसके बाद वह चारों बच्चों को लेकर वापस घर पहुंच गया। बच्ची अपनी मां को देखकर रोने लगी और पिता द्वारा की गई शर्मशार कर देने वाली घटना के बारे में मां को बताया। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची की मां ने अन्य परिजनों को एकत्रित कर घटना के बारे में बताया। इससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में बच्ची की मां ने अपने पति पिंटू कश्यप के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
 
बच्ची का सौतेला पिता है आरोपी
आरोपी पिता पीड़ित बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची के पिता की मौत के बाद मां ने पिंटू कश्यप से शादी कर ली थी। पीड़ित बच्ची पहले पति की बेटी है। पिंटू कश्यप से तीन बच्चे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें