फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल्याणकारी एजुकेशनल सोसायटी के चुनाव परिणाम पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कल्याणकारी एजुकेशनल सोसायटी लावड़ की प्रबंध समिति के चुनाव परिणाम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि सोसायटी की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 14 जुलाई को निर्वाचन अधिसूचना जारी की गई थी। जारी सूचना के अनुसार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रिट याचिका में 30 जुलाई को पारित आदेश के अनुपालन में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सोसायटी के चुनाव परिणाम घोषित किए जाने पर रोक लगा दी गई है। इस निर्णय की जानकारी सोसायटी के सभी सदस्यों को सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी गई है। न्यायालय के आदेश जारी होते ही अगले निर्देश मिलने तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। इसे लेकर आदेश की कॉपी कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। इससे सोसायटी के चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया फिलहाल स्थगित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें