फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रोजेक्टर पर दिखाई प्रदेश की विरासत

Sat, 24 Jan 2026 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - भगवती कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी और
विज्ञापन
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी ने अपने विचार रखे। निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि यह दिन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकासात्मक उपलब्धियों को रेखांकित करता है। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को बताया कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी। 1950 से पूर्व इसे संयुक्त प्रांत कहा जाता था। कार्यक्रम में डॉ. राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, सुमन लता, डॉ. अनीता, मौ. इनाम, विनीता, डॉ. सरला, डॉ. अजय कुमार सक्सैना, अरुण, डॉ. सुमन, डॉ. संमित्रा, डॉ. मंदीप, ज्योति, पिंकी सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें