मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 अक्तूबर तक मेरठ में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
वहीं, प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होगा। प्रतियोगिता 46-48 किलोग्राम भार वर्ग, 48-51 किलोग्राम, 51-54 किलोग्राम, 54-57 किलोग्राम, 57-60 किलोग्राम, 60-63 किलोग्राम, 67-71 किलोग्राम, 71-75 किलोग्राम, 75-80 किलोग्राम, 80-86 किलोग्राम, 86-92 किलोग्राम व 92 प्लस किलोग्राम वर्ग में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 9 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। संवाद