फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
रोहटा। सीएचसी रोहटा में राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और डॉ. हिमानी अग्रवाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों सदस्यों ने भर्ती मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने शिकायत की कि चश्मे बनवाने के नाम पर उनसे अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बुजुर्ग मरीज ने बताया कि उसके बेटे ने उसे पीटा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रोहटा नीरज कुमार बघेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिलीवरी रूम में दो गर्भवती महिलाओं से भी संवाद किया, जिन्होंने हाल ही में नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। आयोग की सदस्य ने दोनों महिलाओं की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चिकित्सकों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले बैनर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें