भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष त्या
माछरा। प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने खिलाड़ी को उसके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मानित किया।
क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी कृष त्यागी पुत्र हिमांशु त्यागी द्वारा गौतमबुद्धनगर में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी द्वारा खिलाड़ी के निज स्थान पर पहुंचकर कृष त्यागी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तरुण त्यागी, विकास शर्मा, गौरव कुमार आदि रहे।