फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के
विज्ञापन
मेरठ। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मंगलवार को सर्किट हाउस से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे भूख हड़ताल व सत्याग्रह आंदोलन किया। बाद में डीएम दफ्तर पर ज्ञापन देकर आंदोलन खत्म किया।
विज्ञापन

रोडवेज परिषद, मेडिकल कॉलेज, पशुपालन विभाग, मेरठ विश्वविद्यालय, नगर निगम, जलकल कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, आईटीआई, होम्योपैथिक विभाग, वन विभाग आदि के कर्मचारियों ने जुलूस और आंदोलन में भाग लिया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलना, सातवें वेतन आयोग की समितियां के उपरांत व्यापक विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित करने समेत 12 सूत्रीय मांग शामिल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह राणा ने और संचालन जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी ने किया। आंदोलन में प्रमोद शर्मा, संजय राणा, महाराज सिंह, फैयाज हसन, सुखबीर सिंह, श्रीपाल, सर्वोत्तम शर्मा, संजीव तोमर, अमित शर्मा, अवधेश त्यागी, विजेंद्र सिंह, विपुल कुमार, एमडी जोशी, ओपी यादव, महिपाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें