युवाओं को रोजगार सृजन से जोड़ने क ी महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप इंडिया फेयर में मेरठ से खेल उपकरण बनाने की जानकारी देने वाले स्टॉल की धूम रही। दिल्ली प्रगति मैदान में तीन दिन चले स्टार्टअप मेले में युवाओं व उद्यमियों ने खेल उपकरण बनाने के तरीके जाने। एमएसएमई फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। एमएसएमई टूल रूम का स्टॉल लगाया गया। इसके तहत 18 सब स्टॉल लगे। इसमें मेरठ पीपीडीसी का स्टॉल भी लगाया गया। पीपीडीसी मेरठ के डायरेक्टर सुनील गुप्ता के निर्देशन में मेरठ शाखा ने स्टॉल लगाया। इसमें फुटबाल की सिलाई, क्रिकेट गेेंद की सिलाई, क्रिकेट किट बनाना, टूल डाई बनाना, ट्रैक सूट बनाना, क्रिकेट बल्ला बनाने की जानकारी दी गई। खेल उपकरण निर्माण में कैसे नया रोजगार शुरू किया जा सकता है इसकी भी जानकारी दी गई।