भोलेश्वर मंदिर नई सड़क शास्त्रीनगर में छबील लगाकर भारत विकास परिषद मेरठ संस्कार शाखा के सदस्यों ने लोगों को शर्बत बांटा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने किया। विमलेश गुप्ता ने वंदेमातरम गान प्रस्तुत किया। शाखा अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अंबरीश गुप्ता, जेएल गुप्ता, केवी लाल, लोकेश गोयल, नीरज अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, सर्वेश कुमार, सीताराम गुप्ता, कपिल गर्ग मौजूद रहे। कायस्थ सभा के तत्वावधान में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गढ़ रोड पर शर्बत वितरण किया गया। संगठन के अशोक कुमार सक्सेना, निर्भय जौहरी, मनुदीप भटनागर, अजय माथुर, संजीव श्रीवास्तव, अतुल आर्य, अंचला भटनागर, कमलेश भारती, सतीश चंद सक्सेना, मुकेश, प्रदीप मौजूद रहे।