फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूप से स्टार्टर और केबल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। जमालपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने नलकूप को निशाना बनाते हुए स्टार्टर और केबल चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी मिलने पर किसानों में रोष है। जमालपुर निवासी मोहर सिंह, बिजेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, सतीश और सचिन ने बताया कि नलकूप से स्टार्टर और केबल चोरी किए गए हैं। इससे सिंचाई का काम प्रभावित हो गया है। मामले में सचिन ने लावड़ चौकी पर तहरीर देकर चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि नलकूप से स्टार्टर और केबल चोरी होने की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें