फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिन रात कार्य चल रहा है। डासना से मेरठ तक सीसीटीवी कैमरे और साइनबोर्ड लगाने का काम शुरू हो चुका है। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम डासना टोल प्लाजा और अछरौंडा गांव के पास बन रहे टोल प्लाजा पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने दिल्ली 32 किमी लंबे मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। निर्माण के पांचवे चरण में परतापुर तिराहे पर दिन रात काम चल रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर के बीच लगे यूनीपोल पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
उधर दिल्ली मेरठ रेलवे लाइन से मुरादाबाद तक मार्ग भी लगभग तैयार है। सभी अंडरपास को जोड़ने के लिए अरईवॉल बना कर मिट्टी का भराव किया जा रहा है। वहीं परातपुर तिराहे पर सर्विस रोड बनाने के लिए डिवाइडर को तोड़ने का काम भी कल से शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ फ्लाईओवर पर मिट्टी का भराव करने के बाद इसे सर्विस रोड से जोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद हरिद्वार से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़कर परतापुर तिराहे पर बने अंडरपास से पहले उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें