फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रीढ़ की हड्डी एकांकी का मंचन

विज्ञापन
सरधना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एकांकी रीढ़ की हड्डी का प्रभावशाली नाट्य मंचन किया गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को हिंदी साहित्य के नाटककार जगदीश चंद्र माथुर की सुप्रसिद्ध एकांकी रीढ़ की हड्डी का नाट्य मंचन किया गया। नाटक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों को सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का सुंदर समन्वय प्रदान किया।
कक्षा नौवीं की छात्राओं ने अपने आत्मविश्वासपूर्ण संवाद, अभिव्यक्ति, अभिनय-शैली तथा मंच-संयोजन के माध्यम से प्रस्तुति दी। एकांकी में विभिन्न पात्रों को जीवंत करते हुए आयुषी गौतम (राम स्वरूप), अदिति सोम (प्रेमा), तनवी (उमा), अनन्या कंसल (गोपाल प्रसाद), जाह्नवी गौतम (शंकर), चारु बिष्ट (नौकर) और कीर्ति (वक्ता) ने शानदार प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशन अदिति सोम और सह निर्देशन आयुषी गौतम ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि रीढ़ की हड्डी एकांकी समाज में फैल रही उस मानसिकता पर करारा व्यंग्य है जहां लोग सिद्धांतों और मूल्यों को त्यागकर अवसरवादिता की ओर अग्रसर हो जाते हैं। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने कहा कि ऐसे नाट्य मंचन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें