उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में रविवार को कस्बे के सीएचसी आवास परिसर में बहसूमा पीएचसी पर तैनात एक 26 वर्षीय स्टाफ नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पंखे से उतारा
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहसूमा पीएचसी पर लगभग एक वर्ष से तैनात 26 वर्षीय अनामिका पुत्री पदम सिंह निवासी गांव भोजपुर थाना मोदीनगर ने सीएचसी हस्तिनापुर की मलेरिया कालोनी के आवासीय परिसर में अपने कमरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आवासीय परिसर में रहने वाले अन्य कर्मचारियों ने जब देर शाम तक अनामिका के आवासीय कमरे के दरवाजे नहीं खोलने की सूचना सीएचसी प्रभारी को दी। इस पर मौके पर पहुंचे सीएचसी के स्टाफ ने जाकर देखा तो अनामिका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
सीएचसी के स्टाफ ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अनामिका का शव कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। जिसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।