फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टाफ नर्स पर लगा रिश्वत लेने का आरोप, जांच बैठी

Wed, 24 Sep 2025 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का प्रसव कराने के नाम पर 2500 रुपये मांगने का आरोप लगा सीएमओ से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी साजिद ने सीएचसी में स्टाफ नर्स पर प्रसव के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। साजिद ने शिकायत पत्र में बताया कि बीते 17 सितंबर को उसने अपनी पत्नी तबस्सुम को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव के नाम पर उससे 2500 रुपये की मांग की है। जब उसने रुपये देने इंकार किया तो स्टाफ नर्स ने उसकी पत्नी को मेरठ रेफर करने की धमकी दी। डर की वजह से उसने 25 सौ रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी स्टाफ नर्स ने बाहर से दवाई लाने के नाम पर भी पांच सौ रुपये लिए। आरोप है इससे पूर्व भी कई लोगों ने स्टाफ नर्स के खिलाफ संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन भ्रष्टाचारी स्टाफ नर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमओ अशोक कटारिया का कहना है कि मामले जांच टीम गठित की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें