फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काव्य दरबार प्रतियोगिता में सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज प्रथम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सेठ बीके महेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में स्वर्गीय बालकिशन दास की स्मृति में काव्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सराय लाल दास के संस्थापक बालकिशन दास माहेश्वरी की स्मृति में बुधवार को काव्य दरबार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रश्मि ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कवियों की वेशभूषा में कविता पाठ किया। निर्णायक मंडल में सुमनेश सुमन, रामगोपाल भारतीय व ऋचा जोशी रहे। सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। आरजी इंटर कॉलेज की टीम को दूसरा पुरस्कार व चल वैजयंती मिली। त्रिशला देवी कन्या इंटर कॉलेज की टीम को तृतीय पुरस्कार मिला। संचालन संध्या कुश ने किया। इस अवसर पर कंचन राय, निशा, अलका, शबाना, वंदना, निर्मल पूनिया, प्रीति राणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें