फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक, बालिका तैराकी प्रतियोगिता का समापन

Tue, 14 Jun 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेडियम में तैराकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ की बालिका तैराकों ने प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक, बालिका तैराकी प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ दिया। इन्होंने 31 स्वर्ण पदक जहां मेरठ की छोली में डाले, वहीं बालिका वर्ग के दोनों ग्रुप में बेस्ट तैराक भी बनीं। बालकों में वाराणसी और स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने बाजी मारी।  प्रतियोगिता में कुल 14 नए रिकार्ड बने।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय (अंतर मंडलीय) जूनियर बालक, बालिका तैराकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें मेरठ मंडल की बालिका तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ नवनीत चहल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर जिला तैराकी संघ के सचिव अशोक सिंह ने बताया कि उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राजाराम, रवि कपूर, भूपेंद्र सिंह यादव, जेपी यादव, रमेश चौहान मौजूद रहे।

इन्होंने जीते इतने स्वर्ण
गर्ल्स के फर्स्ट और सेकेंड ग्रुप में मेरठ ने कुल 31 स्वर्ण जीते
ब्वॉयज के फर्स्ट ग्रुप में वाराणसी ने 9 स्वर्ण जीते
ब्वॉयज के सेकेंड ग्रुप में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने 13 स्वर्ण जीते

ये बने बेस्ट तैराक
ब्वॉयज के फर्स्ट ग्रुप में 4 स्वर्ण के साथ वाराणसी के अभय सहानी।
ब्वॉयज के सेकेंड ग्रुप में 5 स्वर्ण के साथ सैफई हास्टल के अवध नरेश।
गर्ल्स के फर्स्ट ग्रुप में 5 स्वर्ण और 2 नये रिकार्ड के साथ मेरठ की शैरान।
गर्ल्स के सेकेंड ग्रुप में 5 स्वर्ण और 3 नये रिकार्ड के साथ मेरठ की आलिया सिंह।

अंतिम दिन बने ये रिकार्ड
तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक गर्ल्स में मेरठ की शैरन साजू, 100 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की आलिया सिंह और 4 गुणा 100 मिडले रिले गर्ल्स में मेरठ की आंचल, शैरोन, अग्रता, ख्याति ने नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


ये रहे इवेंट के परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
फर्स्ट इवेंट: मेरठ के श्लोक अग्रवाल, मिर्जापुर अतिश कुमार द्वितीय, वाराणसी के निक्की सहानी तृतीय रहे।
सेकेंड : स्पोर्ट्स हास्टल जगदंबा प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज रवि सहानी द्वितीय, मेरठ साहिल तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
फर्स्ट : इलाहाबाद की कृतिका सारस्वत प्रथम, मेरठ की अप्रजिता त्यागी द्वितीय, राधिका कोहली तृतीय रहीं।
सेकेंड : मिर्जापुर की अनामिका सहानी प्रथम, मेरठ की तेजल, द्वितीय, वाराणसी की आयुषी उपाध्याय तृतीय रही।
50 मी. बैक स्ट्रोक ब्वॉयज
फर्स्ट : वाराणसी के अतुल सहानी प्रथम, गोरखपुर के राममिलन यादव द्वितीय, मेरठ के राहुल गुप्ता तृतीय रहे।
सेकेंड : सैफई हॉस्टल के अवध नरेश यादव प्रथम, पंकज साहनी द्वितीय, मेरठ के जी लक्ष्य वर्मा तृतीय रहे।
50 मीटर बैक स्ट्रोक गर्ल्स
फर्स्ट : मेरठ की आंचल ठाकुर प्रथम, लखनऊ की वाणी द्वितीय, वाराणसी की मुस्कान पटेल तृतीय रहीं।
सेकेंड : मेरठ की आर्या सिंह प्रथम, आलिया द्वितीय, वाराणसी की संजना अरोरा तृतीय
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक ब्वॉयज
फर्स्ट : वाराणसी के अभय प्रथम, मुरादाबाद के रितिक शर्मा द्वितीय, वाराणसी के प्रभाकर तृतीय रहे।
सेकेंड : मिर्जापुर के अभिषेक कुमार प्रथम, सैफई हास्टल के जगदंबा द्वितीय, कमलेश चौहान तृतीय रहे।
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक गर्ल्स
फर्स्ट : मेरठ की शैरन साजू प्रथम, ख्याति बंसल द्वितीय, मिर्जापुर की सागृति मौर्य तृतीय रही।
सेकेंड : मेरठ की तेजल प्रथम, मिर्जापुर की मीना कुमारी द्वितीय, मेरठ की सिमरन तृतीय रही।
50  मीटर बटर फ्लाई ब्वॉयज
फर्स्ट : सैफई हास्टल के अमरजीत प्रथम, मिर्जापुर के विवेक द्वितीय, सहारनपुर के उदय प्रताप सिंह तृतीय रहे।
सेकेंड : सैफई हास्टल के दीपक चौहान प्रथम, वाराणसी के रोहित कुमार द्वितीय, मिर्जापुर के आसिफ तृतीय रहे।
50 मीटर बटर फ्लाई गर्ल्स
फर्स्ट : मेरठ की अग्रता सिरोही प्रथम, लखनऊ की ईशिता द्वितीय, मेरठ की रितिका तृतीय रहीं।
सेकेंड मेरठ की आर्या सिंह प्रथम, सृष्टि द्वितीय, वाराणसी की कुशल पटेल तृतीय रहीं।
100 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
फर्स्ट : मेरठ के श्लोक प्रथम, वाराणसी के निक्की द्वितीय, मुरादाबाद के रितिक शर्मा तृतीय रहे।
सेकेंड : सैफई हास्टल के अवध प्रथम, दीपक चौहान द्वितीय, इलाहाबाद के हर्षित तृतीय रहे।
100  मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
फर्स्ट : मेरठ की आंचल प्रथम, इलाहाबाद की श्रेया कुमार द्वितीय, मेरठ की रितिका तृतीय रहीं।
सेकेंड : मेरठ की आलिया सिंह प्रथम, नाव्या सिंघल द्वितीय, इलाहाबाद की गुलनार तृतीय रहीं।
4 गुणा 100 मिडले रिले ब्वॉयज
फर्स्ट : वाराणसी के अतुल, अभय, प्रहूद निक्की प्रथम, मेरठ के व्योम, आर्यन, शुल्क, राहुल द्वितीय, सैफई हास्टल के अनुभव, अमरजीत, संदीप, प्रवीण तृतीय रहे।
सेकेंड : सैफई हास्टल के अवध, दीपक, कमलेश, जगदंबा प्रथम, मिर्जापुर के अभिषेक, आकाश, आसिफ, शार्दुल, द्वितीय, मेरठ के लक्ष्य, अर्जुन, साहिल, रिशियंत तृतीय रहे।
विज्ञापन

 4 गुणा 100 मिडले रिले गर्ल्स
फर्स्ट : मेरठ की आंचल, शैरोन, अग्रता, ख्याति प्रथम, लखनऊ की  वानी, तन्वी, ईशिता, अनिष्का, द्वितीय रहीं।
सेकेंड : मेरठ की आलिया, नव्या, तेजल, आर्या प्रथम, जिर्मापुर की प्रीति, अनु, मीनू, अनामिका द्वितीय, वाराणसी की आयुषी, रजनी, खुशी, नैनसी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें