फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडल स्तर का हुआ ट्रायल

Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शनिवार को मंडल के तैराकों ने तरणताल में गोता लगाया। सभी ने मंडल टीम में जगह बनाने को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। करीब तीन घंटे चले ट्रायल में 80 से ज्यादा तैराकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वाराणसी में 28 से 30 मई तक सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप और मेरठ में 47वीं जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप होगी। चैंपियनशिप में मंडल टीम में जगह बनाने के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग का मंडल स्तर का ट्रायल हुआ।
ट्रायल सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत के तैराकों ने प्रतिभाग किया। मंडल टीम का चयन करने के लिए नोएडा से टीम आई। जिला स्वीमिंग एसोसिएशन सचिव अशोक सिंह ने बताया कि टीम की घोषणा रविवार को की जाएगी। इस दौरान स्वीमिंग कोच चंचल भट्टाचार्य, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हुआ ट्रायल

ग्रुप ए बालक वर्ग -
50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 और 100 मीटर बैक स्ट्रोन, 200 मीटर फ्री स्टाइल।

ग्रुप टू बालिका वर्ग
50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 और 100 मीटर बैक स्ट्रोन, 200 मीटर मेडले।

ग्रुप टू बालक वर्ग
50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट।

ग्रुप चार में बालक वर्ग
50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें