फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाले में फैंका,शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की धारदार हथियार से हत्या कर नाले में फेंका
विज्ञापन

मोदीनगर। विद्यापुर गांव के नाले में बुधवार को धारदार हथियार से गुदा हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एसएचओ जयकरण सिंह ने बताया कि बुधवार को विद्यापुर के नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से एक शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। आशंका जताई गई कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। एसएचओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें