फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट मैरीज ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मैरीज एकेडमी में बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। बुधवार को सेंट मैरीज एकेडमी में 20वें रेवरेंड ब्रदर सीटी रिची मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच सेंट मैरीज और सेंट पैट्रिक्स के बीच खेला गया। इसमें सेंट मैरीज ने 35-0 से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन




मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह, सेंट मैरीज के प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद एलियास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सुबह के सत्र में खेले गए मैच में सेंट मैरीज नगीना ने सेंट मैरीज (रेड) को 27-10 से हराया। आरके इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट पैट्रिक्स को 26-05 से पराजित किया। शाम के सत्र में पहला सेमीफाइनल मैच आरके इंटरनेशनल और सेंट मैरीज नगीना के बीच हुआ। इसमें सेंट मैरीज नगीना की टीम ने 59-58 के स्कोर से एक अंक से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें