फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूनियर वर्ग में सेंट मेरी बिजनौर की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मेरी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय 11वें इंटर स्कूल साहित्य, सांस्कृतिक सम्मेलन का समापन हो गया। हिंदी समूह गायन में सेंट टेरेसा स्कूल श्रीनगर प्रथम, समूह नृत्य में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार प्रमथ, समूह गायन जूनियर वर्ग में सेंट मेरी स्कूल बिजनौर ने प्रथम स्थान पाया। सेंट जोसफ तिमरपुर ने द्वितीय स्थान पाया।
हिंदी नाटक प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी प्रथम, जूनियर वर्ग फैंसी ड्रेस में सेंट जोसेफ स्कूल तिमरपुर प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में सेंट जोसेफ स्कूल तिमरपुर प्रथम, हिंदी वाग्मिता प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी प्रथम रहा। अंग्रेजी भाषण सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार प्रथम रहा। एकल गायन जूनियर वर्ग में ऑल सेंट स्कूल न्यू टेहरी प्रथम, एकल अंग्रेजी गायन सीनियर वर्ग में सेंट टेरेसा स्कूल श्रीनगर ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अंग्रेजी निबंध जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेंट जोसेफ स्कूल तिमरपुर, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेंट मेरी स्कूल हल्दौर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर योगेन्द्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिशप विंसेंट प्रेसिडेंट ऑफ डायसिस बिजनौर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। फादर पी जीजो, विद्यालय प्रबंधक फादर शाजू, प्रधानाचार्या सिस्टर रिन्सी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें