मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल लोहिया नगर के छात्रों ने भारत विकास परिषद उत्कर्ष संस्था द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता गढ़ रोड स्थित नोबेल पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें मेरठ के आठ स्कूलों ने भाग लिया। कक्षा 9 के छात्र कार्तिकेय त्यागी और विदित ने कड़े मुकाबले में अपनी ज्ञान-सूझबूझ का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक निर्मल राज हार्मेस और प्रधानाचार्या मनीषा जैन ने विजेताओं व मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा यह सफलता छात्रों की मेहनत और भारत को गहराई से समझने की जिज्ञासा का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।