मेरठ। सीआईएससीई जोनल वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में किया गया। इसमें मेजबान टीम सहित पुरुष की पांच टीमों ने और महिला वर्ग की चार टीमों ने अंडर-14, 17 और 19 श्रेणी में प्रतिभाग किया। तीनों वर्गों की पुरुष टीम में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अंडर-14 में प्रथम स्थान, अंडर-17 में प्रथम स्थान और अंडर-19 श्रेणी में प्रथम रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-19 में सेंट फ्रांसिस स्कूल बड़ौत प्रथम और क्रिस्तु ज्योति बड़ौत द्वितीय रनरअप रहा। महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सेंट फ्रांसिस की अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-19 में क्रिस्तु ज्योति बड़ौत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ फादर थॉमसन थॉमस ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मारीशा, कोच संदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद