नक्शे पूरे नहीं होने और देहात के अपराध के आंकड़ों की सूची अधूरी होने पर की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। एसएसपी ने एसपी देहात के पेशकार कीरत पाल सिंह को लापरवाही के आरोप में मंगलवार रात को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। नक्शे पूरे नहीं करने और कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। कीरतपाल सिंह पर पहले भी कई बार फाइल दबाने के आरोप लग चुके हैं। एसएसपी डा. विपिन ताडा रात को पूरे जिले के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों की वर्चुअल बैठक ले रहे थे। इस दौरान अपराध के आंकड़ों की सूची अपडेट नहीं थी और नक्शे भी तैयार नहीं थे। जिस पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। पेशकार को फटकार लगाई। जिसके बाद निलंबित करने के निर्देश दिए। देर रात को निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया। बता दें कि एसएसपी को लगातार पेशकार की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके चलते अब कार्रवाई की गई है।
एसपी देहात के पेशकार को निलंबित किया गया है। नक्शे पूरे नहीं होने और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने में उनको निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई है। जो भी पुलिसकर्मी सही कार्य नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।