फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में युवक पर हमले के मामले में एसएसपी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा में खड़ौली गांव में दंगल में युवक पर जानलेवा हमला और जातिसूचक शब्द कहे जाने के मामले में आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय घेरा। उन्होंने एसएसपी से कहा कि कंकरखेड़ा पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ है। एक आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया था, जिसको बाद में छोड़ने का भी आरोप लोगों ने लगाया। एसएसपी ने सीओ दौराला और कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में खड़ौली के ग्रामीण कमिश्नरी चौराहे से नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सचिन सिरोही ने एसएसपी को बताया कि महिला सपा पार्षद के बेटे दानिश सैफी ने बिना अनुमति 23 से 25 अप्रैल तक दंगल का आयोजन कराया था। 25 अप्रैल को दूसरे समाज के लोगों ने सतेंद्र वाल्मीकि निवासी खड़ौली की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उपचार के लिए सतेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सचिन सिरोही ने कहा कि सतेंद्र वाल्मीकि की हत्या भी हो सकती थी। दानिश सैफी को कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में उसको नोटिस पर छोड़ दिया था। अब दानिश सैफी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन वे पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ दौराला और कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें