क्राइम मीटिंग में अपराध को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान अपराध की जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ उनको लेकर भी जल्द खुलासे के निर्देश दिए। ढ़ाई घंटे तक चली क्राइम मीटिंग में छेड़छाड़, चोरी, वाहन चोरी, लूट की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। मोबाइल लूट की घटनाओं पर भी जबाव मांगा।
सरधना में बच्चे की हत्या को लेकर एसओ को जमकर फटकार लगाई। नौचंदी में दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सीओ और इंस्पेक्टर को भी दस दिन का समय दिया है। सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, हस्तिनापुर, रोहटा और सरधना के थानेदारों को क ड़ी चेतावनी दी।
पढ़ें : लखनऊ तक गूंजा किठौर का खूनी संघर्ष, SSP ने दिए सख्त निर्देश
क्रिसमस डे व नववर्ष को लेकर भी पुलिस अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मारने पर एसओ सरूरपुर और एसपी देहात के कार्य को सराहा। इस साल 146 इनामी अपराधियों में से 87 को जेल भेजा गया। दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गये। 61 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 21 माफिया की लिस्ट तैयार की गयी। 21 बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। सीसीटीएनएस के मामले में खरखौदा व परीक्षितगढ़ एसओ पर जांच बैठा दी गई। दूसरे जिलों में ट्रांसफर होने पर रवानगी न करने पर थानेदारों को सख्त हिदायत दी है।
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सदर बाजार और सरधना थानेदारों की शिकायतें मिलती हैं कि रात में सीयूजी नहीं उठाते। ऐसे में दोनों ही थानेदार पुलिस लाइन में आमद करा सकते हैं। थाना चलाना है तो 24 घंटे सीयूजी उठाना पड़ेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/