मेरठ में पूर्व जिला पंचायत सीमा प्रधान अपने पति अतुल प्रधान के मसले पर एसएसपी मंजिल सैनी से बात करने गई तो एसएसपी ने नसीहत देते हुए लौटा दिया। सीमा को खड़े खड़े ही एसएसपी से बात करनी पड़ी।
अतुल प्रधान पर वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए मुकदमे की बाबत बात करने के लिए सीमा प्रधान एसएसपी मंजिल सैनी से मिलने सुबह उनके कार्यालय पहुंची। इस बाबत बात की। कहा कि पुलिस फोर्स ऐसे दबिश दे रही है जैसे वह किसी अपराधी को पकड़ने आई हो। इस पर एसएसपी ने साफ कह दिया कि मुकदमा दर्ज हुआ है तो गिरफ्तारी तो होगी ही। सीमा को एसएसपी ने यह भी कहा कि आप उस वीडियो को देखें। किस तरह की गलत बयानबाजी आला अधिकारियों के प्रति की गई है। रही बात युवकों को उठाने की तो उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वार्ता के दौरान सीमा प्रधान खड़ी ही रहीं। न एसएसपी ने उन्हें कुर्सी ऑफर की और न वह खुद बैठीं।
अतुल का खूब रहा है अपराधिक रिकार्ड:
एसएसपी के अनुसार अतुल प्रधान पर 25 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 2006 में मेडिकल थाने में गंभीर धारा में पहला मुकदमा दर्ज हुआ। अतुल के खिलाफ मेडिकल थाने में 18, सिविल लाइन में पांच, इंचौली और हस्तिनापुर थाने एक एक दर्ज मुकदमा दर्ज है। बीस मुकदमें 2006 से 2011 तक के हैं। सपा सरकार में पांच साल में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुराने मुकदमों में मारपीट, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, पुलिस से मारपीट, धमकी देना, सरकारी कार्य में बाधा, 7 क्रिमनल एक्ट, जानलेवा हमले की धारा है। पुराने अधिकांश मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन हैं। जुलाई 2017 में मेडिकल में जानलेवा का मुकदमा भी दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है।
पढ़ें : लखनऊ तक पहुंचा Video, अतुल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
आए थे शादी का कार्ड लेकर, पहुंचे हवालात
धरेना देते सपा नेता अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शास्त्रीनगर में अतुल प्रधान के घर रात में एसपी सिटी ने दो सीओ और आठ थानेदारों के साथ दबिश दी। अतुल तो नहीं मिला, उसके घर दस युवक मिले। जिन्हें पुलिस ने लाकर सिविल लाइन थाने की हवालात में बंद कर दिया। हापुड़ निवासी एक युवक ने बताया कि वह तो तो चचेरी बहन की शादी का कार्ड देने आया था। रात हो गई तो अतुल के घर पर ठहर गया। दो युवक नेट की परीक्षा देने आये थे। वहीं एक अतुल का ड्राइवर है। रविवार रात और सोमवार दिनभर यह सभी हवालात में बंद रहे। इनमें हापुड़ निवासी राजू, रोहित शर्मा, पुष्पेंद्र हापुड़, मोहित, असीम, अभिषेक शर्मा हापुड़, आबिद तथा संजय हापुड़ एवं मेरठ निवासी राहुल, तथा रोहित हैं। इनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। इन्होंने रविवार को अतुल प्रधान के साथ बिना अनुमति के साथ कमिश्नरी पार्क में धरना दिया था।
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर को न्याय दिलाने के लिए सरकार यदि सीबीआई जांच कराए तो मैं सौ बार जेल जाने को तैयार हूं। मखूदमपुर मेले में हजारों लोग थे। वहां धारा 144 कैसे लागू हो गई। पुलिस सरकार के इशारे पर उत्पीड़न कर रही है। मेरे घर में अपराधी की तरह दबिश दी गई। मेरी पत्नी से एसएसपी ने अभद्रता की। मैने इंसाफ के लिए बागपत के गांव चिरचिटा में पंचायत की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/