एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
मेरठ। एसएसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को
परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस बल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के आवास, भोजन व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली एवं वाहनों के रख-रखाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसएसपी ने अर्दली रूम का भी निरीक्षण किया गया। यूपी-112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद