सरधना। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ कस्बे में स्थित मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों और पंजीकरण की स्थिति की जांच की गई। मोहल्ला कस्साबान में मोहम्मद इस्लाम द्वारा प्रस्तुत खाद्य पंजीकरण की वैधता खत्म पाई गई। उन्हें क्रियाशील एवं नवीकृत पंजीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी मोहल्ले और मोहल्ला इस्लामाबाद स्थित अन्य मीट की दुकानें निरीक्षण के दौरान बंद पाई गईं। इसके अलावा मोहल्ला धर्मपुरा कालंद चुंगी में स्थित औरंगजेब चिकन शॉप और फिरोज चिकन शॉप का भी निरीक्षण किया गया। औरंगजेब चिकन शॉप का खाद्य पंजीकरण समाप्त पाया गया। संचालक को तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। फिरोज चिकन शॉप द्वारा पंजीकरण प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने सभी मीट विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुसार ही कारोबार संचालित करने के निर्देश दिए।