फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने सुनी समस्याएं, थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर लोहियानगर थाने में जनसमस्याएं सुनी। अधीनस्थों को फरियादियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया। थाना कार्यालय के अभिलेख, बैरक, मैस, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्था देखी। लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने थाना क्षेत्र की निर्मार्णाधीन चौकी और थाने की प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन

-
स्टेशन मास्टर की बाइक चोरी
मेरठ। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर की रेलवे कॉलोनी से बदमाश स्टेशन मास्टर की स्कूटी चोरी कर ले गए। स्टेशन मास्टर सचिन सहरावत ने सदर बाजार थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी स्कूटी आवास पर खड़ी थी। इसे बदमाश चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें