कई लोगों की वीडियो वायरल
मेरठ बंद नहीं है, पुलिस अधिकारियों ने शहर के कई जिम्मेदार लोगों के इस अपील के वीडियो बनवाकर वायरल किए हैं। कहा कि मेरठ बंद करने या फिर सीएए के विरोध करने वाला कोई संगठन सामने नहीं आया है। इससे साफ है कि यह शरारती तत्वों की साजिश है। लोगों को उकसाकर मेरठ में हिंसा कराने की साजिश है। मंगलवार रात एसएसपी ने कई वीडियो को सोशल साइट पर चलवाया।
किसी के बहकावे में न आएं
एसएसपी ने कहा कि आज (बुधवार) को भी रोजाना की तरह दुकान खोलें। बाजार में जाएं। अगर कोई परेशानी हो या कोई दबाव डाले तो पुलिस से संपर्क करें। बाजारों और मुख्य चौराहों पर पुलिस रहेगी।
जिस अधिवक्ता के नाम से बंद का आह्वान किया गया था, उसी अधिवक्ता ने थाने आकर साजिश रचे जाने की बात कही है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- अजय साहनी, एसएसपी मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/