- गांधी बाग में चल रहे कॉरपोरेट फ्रेंडशिप कप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रहे कॉरपोरेट फ्रेंडशिप कप में रविवार को फाइनल मुकाबला एसएस स्ट्राइकर और कैंट बोर्ड इलेवन के बीच हुआ। इसमें एसएस स्ट्राइकर की टीम ने नौ विकेट से मैच जीता और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन की पारी खेली। इसमें सुमित ने 45, आदिल ने 42, विश्वेंद्र ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एसएस स्ट्राइकर की ओर से सोनू वाटसन ने तीन विकेट और राहुल भड़ाना ने दो विकेट लिए।
एसएस स्ट्राइकर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर फाइनल मैच जीता। इसमें मोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की पारी खेली। सौरभ ने 42 और दुर्गी ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन की ओर से सीईओ जाकिर हुसैन ने एक विकेट लिया। एसएस स्ट्राइकर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।